Join WhatsApp Group

PM Ayushman Mitra Rojgar: आयुष्मान मित्र बनकर हर महीने कमाए 15 से 30 हजार रुपये तक योग्यता 12 वी पास, जाने पूरी जानकारी

PM Ayushman Mitra Rojgar: दोस्तो कभी कभी हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी होती है कि हम अपने परिवार के सहायता हेतु पार्ट टाइम जॉब की तलाश करने लगते है। किंतु किसी भी प्रकार की नौकरी को करने हेतु व्यक्ति को कम से कम ग्रेजुएट होना आवश्यक होता है। लेकिन दोस्तो आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको एक ऐसी रोजगार के बारे में बताएंगे जिसे आप 12 पास करने के बाद भी कर सकते है। 

PM Ayushman Mitra Rojgar Yojana 2023
PM Ayushman Mitra Rojgar Yojana 2023

इस योजना का नाम है PM Ayushman Mitra Rojgar। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि PM Ayushman Mitra Rojgar Yojana क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, लाभ क्या है, आवेदन प्रक्रिया क्या है तथा आवश्यक दस्तावेज क्या है। इन सभी विषयों पर सम्पूर्ण जानकारी हेतु लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

PM Ayushman Mitra Rojgar

दोस्तो आप सब ने आयुष्मान योजना के बारे में अवश्य जानते होंगे। यदि आप नही जानते तो हम आपको बता दें कि आयुष्मान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है जिसके अंतर्गत गरीबों का इलाज निशुल्क में किया जाता है तथा उन्हें ना ना प्रकार की सुविधा प्रदान किया जाता है। PM Ayushman Mitra Rojgar भी आयुष्मान योजना से जुड़ा हुआ है।

 इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा ताकि वो हॉस्पिटल की जरूरी कार्य में सहायता कर सके। जैसे आयुष्मान कार्ड के बारे में लोगो को बताना, उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है इसकी जानकारी देना, लोगो को आयुष्मान योजना के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंद को आयुष्मान के तहत खोले गए हॉस्पिटल में पहुंचना। ये सभी कार्य PM Ayushman Mitra Rojgar के तहत भर्ती कर्मचारियों को करना होगा। इस योजना के लिए 10 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां होंगी।

Aim Of PM Ayushman Mitra Rojgar

PM Ayushman Mitra Rojgar का निम्नलिखित उद्देश है:

  • आयुष्मान योजना के लिए लोगो को जागरूक करना।
  • यूवाओ को रोजगार प्रदान करना।
  • गरीबों आयुष्मान योजना के लिए जागरूक कर उनकी सहायता प्रदान करना।

Eligibility Required For PM Ayushman Mitra Rojgar

PM Ayushman Mitra Rojgar हेतु निम्नलिखित पात्रता की आवश्यकता होती है:

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए ।
  • आवेदक कम से कम कक्षा 12 पास हो।
  • आवेदक को मूल भाषा के साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान हो।
  • कंप्यूटर के विषय में जानकारी होना आवश्यक है।

Documents Required For PM Ayushman Mitra Rojgar

PM Ayushman Mitra Rojgar हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र जैसे वोटर कार्ड या राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • कक्षा 12 का रिजल्ट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

Benefits Of PM Ayushman Mitra Rojgar

PM Ayushman Mitra Rojgar योजना के निम्नलिखित लाभ है: 

  • इस योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक लोगो को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • लाभार्थी का वेतन ₹15000 से ₹30000 महीने होगा।
  • योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाले व्यक्ति को पर मरीज 50 रुपए इंसेंसिटिव भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ 12 पास युवक ले सकते है।
  • आयुष्मान मित्र में भर्ती लाभार्थियों  के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक ट्रेनर को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • ट्रेनिग के पश्चात परीक्षा ली जायेगी, जो भी परीक्षा उत्तीर्ण करेगा उसे ही नियुक्त किया जाएगा।

Work Of Appointed Person For PM Ayushman Mitra Rojgar

PM Ayushman Mitra Rojgar में नियुक्त लोगो को निम्नलिखित कार्य को करना होगा: 

  • आयुष्मान योजना का प्रचार प्रसार करना।
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने में साहायता करना।
  • मरीजों के सुविधा हेतु सॉफ्टवेयर पर कार्य करना।
  • आयुष्मान योजना को गरीबों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना।
  • मरीजों की सहायता करना।
  • QR code के माध्यम से मरीजों की पहचान का सत्यापन करना तथा डाटा को बीमा एजेंसी में भेजना।

Process Of Registration For PM Ayushman Mitra Rojgar

PM Ayushman Mitra Rojgar में रजिस्ट्रेशन करने हेतु निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: सर्वप्रथम आयुष्मान योजना के ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाए।

Step 2: होम पेज पर Click Here to Register के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज आएगा यहां पर अपको self registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 4: अब आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे आधारकार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर आपको ये सब भरना है। भरने के पश्चात ही आपके पास ओटीपी जाएगी।

Step 5: ओटीपी डालने के पश्चात ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा।

Step 6: मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भर दे। 

Step 7: रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर जाने के पश्चात आपको लॉगिन पासवर्ड प्राप्त होगा। जिससे आप जब चाहे फॉर्म को लॉगिन कर देख सकते है।

और जानकारी

FAQ ‘s

Q.1: PM Ayushman Mitra Rojgar हेतु योग्यता क्या होना चाहिए?

Ans: आपकी आयु18 से 35 हो तथा आप 12वी पास हो।

Q.2: PM Ayushman Mitra Rojgar में भर्ती होने वालो को तनख्वाह कितनी होती है?

Ans: लाभार्थी का वेतन ₹15000 से ₹30000 महीने होगा।

Conclusion

दोस्तो हम आशा करते हैं कि आपको PM Ayushman Mitra Rojgar के विषय जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस लेख में हमने आपको बताया की Pm Ayushman Mitra Rojgar योजना क्या है,लाभ क्या है, आवश्यक दस्तावेज क्या है तथा आवेदन प्रक्रिया क्या है। दोस्तो यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। अंत तक लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment