Jan Aadhar eKYC: जल्द करवा ले जन आधार eKYC वरना नहीं मिलेंगे इसके लाभ

Jan Aadhar EKYC: दोस्तो आज का लेख राजस्थान के क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। दोस्तो आज हम अपने लेख में Jan Aadhar EKYC के विषय में जानकारी देगें। लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Jan Aadhar EKYC क्या है, इसके लाभ क्या है, जन आधर इकेवाईसी में क्या अपडेट है क्या आवश्यक दस्तावेज है तथा SSO ID से Jan Aadhar All members EKYC कैसे करें। लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Jan Aadhar EKYC Update 2023
Jan Aadhar EKYC Update 2023

Jan Aadhar EKYC

Jan Aadhar All members EKYC का उपयोग आपकी पहचान और पता प्रमाणित करने के लिए किया जाता है। यह आपके व्यक्तिगत और परिवारिक विवरण को आधार कार्ड या अन्य आधिकारिक दस्तावेज़ के माध्यम से सत्यापित करने का एक तरीका है।

राजस्थान सरकार द्वारा यह कहा गया कि राजस्थान के सभी नागरिकों को EKYC करवाना अनिवार्य है। सरकार के द्वारा इस नई नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया है, और अब जन आधार की सभी सुविधाएं केवाईसी कराने पर ही उपलब्ध होगी।

Jan Aadhar EKYC Update

Jan Aadhar EKYC Portal पर निम्लिखित अपडेट किए गए हैं:

  • 5 वर्ष के अधिक आयु वाले बच्चो के लिए KYC अनिवार्य है।
  • आधार KYC के बाद जन आधार की व्यक्तिगत पहचान संख्या को किये गए आधार के साथ हमेशा के लिए लिंक किया जायेगा जिसे भविष्य में बदला नहीं जा सकेगा। कृपया सदस्य के साथ सही आधार संख्या ही लिंक करे एवं KYC करने से पूर्व सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ ले।
  • आधार KYC के बाद फोटो, नाम, लिंग एवं जन्मतिथि को आधार में उपलब्ध सूचनाओं से जन आधार में अपडेट किया जायेगा जिसे पुनः जन आधार में अपडेट नहीं किया जा सकता है।

Jan Aadhar EKYC Benefits

Jan Aadhar EKYC के निम्नलिखित लाभ है:

1. सुरक्षित और तेजी से पहचान प्रमाणीकरण: जन आधार EKYC के माध्यम से आपकी पहचान जल्दी और सुरक्षित तरीके से सत्यापित की जा सकती है।

2. सरलता: EKYC आपको पाठयक्रम और पत्रिकाएं जमा करने की जरूरत नहीं होती है, जिससे समय और प्रयास बचत होती है।

3. अधिकारीगण के साथ संपर्क की आवश्यकता कम होती है: EKYC के माध्यम से आप अपनी पहचान सत्यापित कराने के लिए अधिकारीगण के पास जाने की ज़रूरत नहीं होती है।

4. वित्तीय सेवाओं के लिए उपयोगी: EKYC आपको बैंक खाते खोलने, लोन लेने, बीमा पॉलिसी खरीदने और अन्य वित्तीय सहायता के लिए उपयोगी है।

Important Documents for Jan Aadhar EKYC

Jan Aadhar EKYC हेतु निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होती है:

  • आधार कार्ड
  • परिवार के सदस्यो का आधार कार्ड
  • मोबाइल फोन नंबर
  • फिंगर प्रिंट

How to do Jan Aadhar EKYC through SSO ID

Jan Aadhar EKYC करने हेतु Rajasthan SSO Portal के माध्यम से आपको निम्नलीखित स्टेप्स को फॉलो करना है:

Step 1: सर्वप्रथम आपको SSO portal पर login करना है जिसके लिए आपको SSO ID एवम पासवर्ड याद होना चाहिए।

Step 2: Login होने के पश्चात आपको citizen app में jan adhar के ऑप्शन को select करना है।

Step 3: उसके बाद enrollment पर क्लिक करें।

Step 4: अब आपके स्क्रीन पर फैमिली kyc का ऑप्शन दिखेगा वहा पर आपको Jan Adhar Card का नंबर डालना है।

Step 5: Jan Adhar Card का नंबर डालने के पश्चात आपके स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन आएगा आपको फैमिली eKYC के ऑप्शन को select कर लेना है 

Step 6: अब आपके स्क्रीन पर कुछ terms and conditions दिए होंगे उसे agree करके आगे बढ़े।

उसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगी ओटीपी डालने के पश्चात ही आपके स्क्रीन पर फॉर्म ओपन हो जायेगा।

Step 7: अब आपको जिसका KYC करना है उसके विषय में जानकारी दे। अंत में मोबाइल नंबर से लिंक करके save पर क्लिक कर ले।

दोस्तो इस प्रकार KYC की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

Visit SSO Portal

More Updates

FAQ ‘s

Q. 1: जन आधर कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

Ans: जन आधर कार्ड  बनने में 15 से 25 दिन तक का समय लगता है।

Q. 2: Jan Aadhar EKYC Portal की शुरुआत किस राज्य सरकार द्वारा किया गया है?

Ans: Jan Aadhar EKYC Portal की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है।

Q. 3: क्या जन आधर EKYC करने हेतु कोई शुल्क देना होगा?

Ans: जी नहीं Jan Aadhar EKYC बिलकुल निशुल्क है।

Q. 4: Jan Aadhar EKYC कौन कौन करा सकता है?

Ans: परिवार के सभी सदस्य जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक हो।

Conclusion

दोस्तो हम उम्मीद करते हैं कि आपको Jan Aadhar EKYC के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस लेख में हमने आपको बताया कि Jan Aadhar EKYC  क्या है, इसके लाभ क्या है, आवश्यक दस्तावेज क्या है एवम eKYC हेतु प्रक्रिया क्या है। हम आशा करते हैं कि आपको सभी विषयों पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको कोई प्रश्न पूछना है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। अंत तक लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment